एलडीए का फायर एनओसी फैसला अव्यावहारिक, दुकानों पर बंदी का संकटएलडीए का फायर एनओसी फैसला अव्यावहारिक, दुकानों पर बंदी का संकट
लखनऊ, जुलाई 30 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार द्वारा गैर-आवासीय भवनों के लिए फायर एनओसी अनिवार्य किए जाने के फैसले को अव्यावहारिक करार दिया है। संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल और महामंत्री योगेंद्र सिंह ने आशंका जताई कि इस आदेश को वर्तमान स्वरूप में लागू करने से शहर के हजारों व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने अलीगंज अग्निकांड का जिक्र करते हुए स्पष्ट किया कि संगठन किसी लापरवाही का समर्थन नहीं करता, लेकिन पुराने बाजारों के दशकों पुराने भवनों पर वर्तमान कठोर मानक लागू करना तकनीकी रूप से संभव नहीं है। महामंत्री योगेंद्र सिंह ने अग्निशमन विभाग से अपील की कि व्यापारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाए। यह भी पढ़ें- मकानों का नक्शा पास कराने के नियमों में बदलाव, अब यह प्रमाणपत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.