लखनऊ, मई 12 -- एलडीए अपनी एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के अंतर्गत चौक स्थित लोहिया पार्क में 13 एवं 14 मई को कैंप लगाएगा। डिफॉल्टर आवंटी कैंप में ओटीएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिशासी अभियंता मनोज सागर व विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी की अध्यक्षता में कैंप में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। आवंटियों को योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ओटीएस-2026 के लिए प्राधिकरण भवन में स्थापित विशेष हेल्प डेस्क भी संचालित रहेगा। ओटीएस के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी बकायेदार आवंटियों को दंड ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज से छूट मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...