एलडब्ल्यूएस में एसजीए एसोसिएशन का गठन
पिथौरागढ़, जून 17 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। एलडब्ल्यूएस कन्या इंटर कॉलेज में स्कूल गर्ल एसोसिएशन का गठन हुआ। जिसमें रेहनुमा को अध्यक्ष,साक्षी अन्ना को उपाध्यक्ष,भावना बिष्ट को कोषाध्यक्ष,राशि को सचिव चुना गया। सोनू भाट को अनुशासन,सोनम को क्रीडा,हर्षिता को स्वच्छता,शिवानी को सांस्कृतिक कार्यक्रम,विज्ञान का प्रियंका खनका को प्रभारी चुना गया। प्राइमरी विभाग में ज्योति को हेड गर्ल व राहुल कुमार को हेड बॉय चुना गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजना दास ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान मालिनी फिलीप,निरंजना,शैलरुपा,शालिनी,रुचिता,अमिता,सुमिता,नौमिता सिंह,निरुपमा सहित अन्य शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जीआईसी पाटी में छात्र संसद का गठन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.