प्रयागराज, अप्रैल 1 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक) शिक्षक भर्ती के सामाजिक विज्ञान विषय के लिए 17 जनवरी को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम लगभग ढाई महीने बाद बुधवार को जारी कर दिया। पुरुष शाखा के 561 और महिला शाखा के 140 पदों के साथ ही दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तहत विशिष्ट अध्यापक (संकेत मूकबधिर विद्यालय/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय) एवं विशिष्ट अध्यापक (प्रयास शारीरिक रूप से अक्षम विद्यालय/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय) के एक-एक कुल 703 पदों के लिए पंजीकृत 209572 अभ्यर्थियों में से कुल 120302 परीक्षा में सम्मिलित हुए। आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल 9242 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया है। निर्धा...