एलटी शिक्षकों पर टीईटी-2 की बाध्यता का विरोध
हल्द्वानी, अगस्त 17 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। राजकीय शिक्षक संघ कुमाऊं मंडल ने उत्तराखंड शिक्षा विभाग की ओर से एलटी संवर्ग के शिक्षकों पर टीईटी-2 अनिवार्य किए जाने का कड़ा विरोध किया है।संघ की सोमवार को हुई ऑनलाइन बैठक में प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि 2014 की सेवा नियमावली से पहले नियुक्त शिक्षकों ने सभी अर्हताएं पूरी की थीं। वर्षों बाद नई शर्त थोपना अनुचित है। संघ ने तर्क दिया कि टीईटी-2 कक्षा 6 से 8 के लिए है, जबकि एलटी शिक्षकों का कार्य कक्षा 9-10 में पढ़ाना है। इसलिए उन्हें जूनियर कक्षाओं में बाध्य करने के बजाय माध्यमिक कक्षाओं में ही रखा जाए। संघ ने 2014 से पूर्व नियुक्त सभी एलटी शिक्षकों को टीईटी-2 से मुक्त करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग न मानी गई तो पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। बैठक में डॉ. रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.