रामनगर, अगस्त 21 -- रामनगर। एलटी शिक्षकों पर टीईटी की बाध्यता लागू किए जाने के विरोध में राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक रामनगर के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने विधायक से इस मामले में शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी कर एलटी शिक्षकों के हित में टीईटी की बाध्यता समाप्त कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों की नियुक्ति तत्कालीन सेवा नियमावली के प्रावधानों के अंतर्गत निर्धारित शैक्षिक और अन्य आवश्यक योग्यताओं के आधार पर हुई है, उन पर बाद में टीईटी जैसी अतिरिक्त योग्यता की बाध्यता थोपना न्यायसंगत नहीं है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहम्मद अजीम सैफी, ब्लॉक मंत्री अनिल कड़ाकोटी, आशीष भारती आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीई...