हल्द्वानी, अगस्त 26 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। वर्ष 2014 से पूर्व नियुक्त एलटी शिक्षकों को टीईटी 2 की अनिवार्यता से मुक्त किए जाने की मांग को लेकर राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने विधायक बंशीधर भगत से मुलाकात की। शिक्षकों ने कहा कि साल 2014 से पूर्व एलटी संवर्ग में नियुक्त शिक्षक तात्कालिक सेवा नियमावली में निर्धारित शैक्षिक एवं अन्य अर्हताओं को पूरा करने के बाद ही सेवा में आए हैं। ऐसे में वर्षों की सेवा के बाद उन पर टीईटी-2 की अनिवार्यता लागू करना न्यायसंगत नहीं है। शिक्षकों ने विधायक को बताया कि कई वरिष्ठ शिक्षक 25 से 30 वर्षों से अधिक समय से बेदाग सेवा दे रहे हैं। उनकी दीर्घकालिक सेवा और पूर्व निर्धारित योग्यता को देखते हुए उन्हें नई शर्तों से छूट दी जानी चाहिए। शिक्षकों की समस्या को सुन विधायक ने शिक्षा निदेशक एवं शिक्षा सच...