प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय महाविद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती 2025 के वाणिज्य विषय की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 46 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। आयोग ने जिन अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए है उनका कारण सहित रोल नंबर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। आयोग के अनुसचिव शैलेन्द्र सिंह के अनुसार 46 में से सर्वाधिक 36 अभ्यर्थियों के आवेदन केवल इसलिए निरस्त हुए है क्योंकि इनके आवेदन पत्र की हार्डकॉपी निर्धारित तिथि 18 मार्च तक आयोग कार्यालय को नहीं मिली थी। तीन आवेदन इसलिए निरस्त हुए है क्योंकि अभ्यर्थियों ने आवेदन न देकर केवल अभिलेख जमा कर दिया। इसके 58 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा में 887 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.