देवरिया, मई 24 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सांडा परसिया में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। पूजा के लिए फूल तोड़कर लौट रही महिला लटकते एलटी लाइन का तार टूट कर गिरने से महिला उसकी चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- फूल तोड़ने गई महिला पर टूट कर गिरा बिजली का तार, मौतहादसे का विवरण गांव की रहने वाली मैना देवी (48) पत्नी मोती यादव शनिवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर पूजा के लिए फूल तोड़ने के लिए गई थी। फूल तोड़कर वह अपने घर लौट रही थी। सड़क के किनारे बिजली के एलटी लाइन का तार लटक रहा था, अचानक तार टूट कर ऊनके ऊपर गिर गया और वह करंट की चपेट में आ गई और मौ...