बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- एस्बे के मौहल्ला वैश्यान में बुधवार रात एलटी लाइन का तार टूटने से बड़ा हादसा टल गया। गली में अचानक टूटकर गिरे तार से अपने घर के आगे बैठा दीपू चपेट में आने से बाल बाल बचा। जबकि कई लोग चपेट में आने से बाल बाल बचे। तार टूटने की बिजलीघर को दी गई।गौरतलब हो कि कस्बे की गलियों में पुराने जर्जर लगे हुए हैं। उनसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मौहल्ले के लोगों का कहना हैं कि कई बार तार बदलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। परंतु तारों को बदला नहीं गया है। एसडीओ तेजपाल सिंह बताया कि तार को जुड़वा दिया गया है। तारों को बदलवा दिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.