देहरादून, जुलाई 8 -- देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) कार्यालय के बाहर बुधवार को एलटी भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों ने धरना दिया। इस दौरान वहां घेराव प्रदर्शन करते हुए करीब पांच घंटे तक हंगामा भी किया। बाद में आश्वासन मिलने पर उन्होंने धरना खत्म किया। 15 जुलाई तक संशोधित परिणाम जारी ना होने पर वहां तालाबंदी की चेतावनी भी दी गई है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: नियुक्ति की मांग को लेकर एलटी चयनित अभ्यर्थियों का धरनाधरने का समर्थन धरने के दौरान यूकेडी नेता देवचंद और राष्ट्रीय क्षेत्र पार्टी के नेता शिव प्रसाद सेमवाल भी अभ्यर्थियों के समर्थन में पहुंचे और उनका हौसला बढ़ाया। काफी देर प्रदर्शन के बाद आयोग के सचिव ने कुछ अभ्यर्थियों को वार्ता के लिए कार्यालय में बुलाया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी मांगें विस...