प्रयागराज, जुलाई 7 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) मुख्य परीक्षा-2025 के हिंदी विषय में निरस्त किए गए अभ्यर्थनों पर पुनर्विचार करते हुए 126 अभ्यर्थियों की अपील स्वीकार कर ली है। आयोग ने संबंधित अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक भी जारी किए हैं। इससे पहले 29 जून को जारी विज्ञप्ति में कई अभ्यर्थियों के आवेदन निर्धारित अर्हता पूरी न करने के कारण निरस्त किए गए थे। संशोधित सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। एलटी ग्रेड सामाजिक विज्ञान में 37 अभ्यर्थियों को राहतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा-2025 के सामाजिक विज्ञान विषय में निरस्त किए गए अभ्यर्थनों पर दाखिल अपीलों का निस्तारण करते हुए 37 अभ्यर्थियों की अपील स्वीकार कर ली है। यह भी पढ़ें- एलटी ग्रेड हिंदी परीक्षा का प्रवेश पत...