प्रयागराज, जुलाई 7 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) मुख्य परीक्षा-2025 के हिंदी विषय की परीक्षा 11 जुलाई को लखनऊ में आयोजित करने की सूचना जारी की है। परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर दो पासपोर्ट फोटो, मूल पहचान पत्र और उसकी छायाप्रति ले जाना अनिवार्य होगा। परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले प्रवेश मिलेगा, जबकि 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...