प्रयागराज, जुलाई 19 -- प्रयागराज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 7466 सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) भर्ती में अधिकतम आयु सीमा की गणना एक जुलाई 2019 से करने की मांग हो रही है। पूर्व में आरक्षी भर्ती में सरकार ने छात्रों के व्यापक हित को देखते हुए उम्र सीमा में तीन वर्ष की छूट प्रदान की थी। इसी आधार पर प्रतियोगी छात्र अधिक आयु में छूट की मांग कर रहे हैं। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर एलटी ग्रेड 2025 में अधिकतम उम्र सीमा में छह साल की छूट देने की मांग की है। इससे पहले मार्च 2018 में जब भर्ती आई थी तब अधिकतम आयु की गणना एक जुलाई 2018 से की गई थी। उसके बाद अब इस भर्ती के लिए 28 जुलाई 2025 से आवेदन शुरू होंगे। इन सात सालों में लाखों छात्र-छात्राओं की आयु सीमा समाप्त हो चुकी है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.