एलटी ग्रेड शारीरिक शिक्षा के 1142 आवेदन निरस्त
प्रयागराज, जुलाई 2 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा के लिए शारीरिक शिक्षा विषय के 1142 अभ्यर्थियों के आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए हैं। आयोग ने कारण के साथ सभी अभ्यर्थियों के रोल नंबर वेबसाइट पर जारी किए हैं। सर्वाधिक 645 अभ्यर्थियों के आवेदन इसलिए निरस्त हुए है क्योंकि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकृत खेलों के कुशल/उत्कृष्ट खिलाड़ी के दावे के समर्थन में प्रस्तुत प्रमाण-पत्र और अभिलेख मान्य नहीं हैं जबकि 278 अभ्यर्थी कुशल/उत्कृष्ट खिलाड़ी के दावे के समर्थन में प्रमाण-पत्र और अभिलेख प्रस्तुत ही नहीं कर सके। इन 278 अभ्यर्थियों के आवेदन भी निरस्त किए गए हैं। ऐसे 136 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त हुए हैं जिन्होंने निर्धारित अंतिम तिथि 24 अप्रैल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.