प्रयागराज, अप्रैल 17 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) 2025 की वाणिज्य विषय की मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। मुख्य परीक्षा 22 अप्रैल को लखनऊ में 9:30 से 12:30 बजे की पाली में होगी। पुरुष शाखा के 35 तथा महिला शाखा के 23 कुल 58 पदों पर चयन के लिए 21 दिसंबर को प्रारम्भिक परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें पंजीकृत 66165 अभ्यर्थियों में से 30619 परीक्षा में सम्मिलित हुए। 18 फरवरी को घोषित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में से 887 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। यह भी पढ़ें- MPPSC PCS Prelims Admit Card: एमपी पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड mppsc.mp.gov.in पर जारी, Direct Link बाद में न्यूनतम आवश्यक अर्हताएं पूरी नहीं करने क...