एलटी ग्रेड में वाणिज्य के 58 और कृषि के 14 अभ्यर्थी सफल
प्रयागराज, सितम्बर 1 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड) पुरुष/महिला शाखा मुख्य परीक्षा-2025 के वाणिज्य और कृषि/उद्यानकर्म विषय का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया है। वाणिज्य में 58 और कृषि/उद्यानकर्म में 14 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है। आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी की ओर से जारी सूचना के अनुसार सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद ही उनकी चयन संस्तुति भेजी जाएगी। प्राप्तांक और श्रेणीवार कटऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर बाद में जारी किए जाएंगे। वाणिज्य विषय की प्रारंभिक परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को हुई थी। इसमें 30,619 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 18 फरवरी को 887 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। मुख्य परीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.