प्रयागराज, फरवरी 27 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विज्ञान, गृहविज्ञान, अंग्रेजी और जीव विज्ञान विषय में प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 16 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को ओटीआर नंबर और पासवर्ड के माध्यम से स्वयं को प्रमाणित करना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आवेदन की हार्ड कॉपी आवश्यक अभिलेखों सहित 23 मार्च तक डाक या आयोग काउंटर पर जमा करनी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.