प्रयागराज, मई 13 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा की तिथियों में बार-बार परिवर्तन किए जाने से अभ्यर्थी परेशान हैं। पूर्व में तीन मई को निर्धारित प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर सात जून को प्रस्तावित की गई और फिर इसे 14 जून कर दिया गया। वहीं 13 जून को एलटी ग्रेड जीव विज्ञान विषय की मुख्य परीक्षा निर्धारित है। रमेश कुमार, केेशव मौर्य, राजकुमार तिवारी, सोहन चौधरी, अनिल कुमार और अनुज चौधरी आदि ने मंगलवार को आयोग में ज्ञापन देकर एलटी ग्रेड जीव विज्ञान की मुख्य परीक्षा 13 जून के बजाय आगे किसी उपयुक्त तिथि पर कराने की मांग की। उनका कहना है कि 13 एवं 14 जून को लगातार दो दिनों में परीक्षाओं में सम्मिलित होना मुश्किल होगा। जिन अभ्यर्थियों का केंद्र दूर स्थानों पर आवंटित होगा उनकी परीक्षा छूट भी स...