प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड (पुरुष/महिला शाखा) मुख्य परीक्षा-2025 के अंतर्गत जीव विज्ञान विषय की परीक्षा 13 जून 2026 को लखनऊ में होगी। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।आयोग ने बताया कि अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर दो फोटो और मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...