एलटी ग्रेड गणित की परीक्षा दोबारा कराने की मांग
प्रयागराज, मई 22 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 17 मई को आयोजित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) भर्ती की गणित विषय की मुख्य परीक्षा को दोबारा कराने की मांग उठी है। अभ्यर्थियों ने युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह की अगुवाई में आयोग के उप सचिव को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपते हुए परीक्षा में हुई त्रुटियों की ओर ध्यान आकर्षित कराया। अभ्यर्थियों ने कहा कि उत्तरपुस्तिका में उत्तर लिखने के लिए पर्याप्त पृष्ठ नहीं दिए गए थे। ज्ञापन देने वालों में बीएम भरद्वाज, महेंद्र, सुमित आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.