एलटी ग्रेड कंप्यूटर शिक्षक के 1056 पदों पर प्रारंभिक परीक्षा में 682 पास
प्रयागराज, मई 16 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती 2025 की कंप्यूटर विषय की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया। सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार, कंप्यूटर विषय पुरुष शाखा के 601 एवं महिला शाखा के 455 कुल 1056 पदों पर चयन के लिए पांच अप्रैल को प्रदेश के छह जिलों में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 70,496 अभ्यर्थियों में से 30,515 सम्मिलित हुए। प्रारम्भिक परीक्षा के आधार पर कुल 682 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। निर्धारित न्यूनतम दक्षता मानक अंक प्राप्त न करने के कारण रिक्तियों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सके। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। मुख्य परीक्षा के लिए सफल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.