प्रयागराज, जून 2 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) परीक्षा-2025 के कला विषय के आवेदन पत्रों की जांच के बाद 224 अभ्यर्थियों के अभ्यर्थन निरस्त कर दिए हैं। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार सबसे अधिक 123 अभ्यर्थियों के आवेदन इस कारण निरस्त किए गए कि उन्होंने आवेदन पत्र की हार्डकॉपी निर्धारित अंतिम तिथि 20 अप्रैल तक आयोग कार्यालय में जमा नहीं कराई। शेष को विभिन्न अन्य तकनीकी एवं पात्रता संबंधी कारणों से निरस्त किया गया है। निरस्त अभ्यर्थनों का विवरण कारण सहित आयोग की ओर से सार्वजनिक किया गया है। आयोग ने प्रभावित अभ्यर्थियों को अपील का अवसर भी दिया है। अभ्यर्थी अपने अभ्यर्थन निरस्तीकरण के विरुद्ध प्रत्यावेदन 8 जून को शाम 5 बजे तक सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज को पंजीकृत ...