प्रयागराज, जून 23 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती 2025 की कंप्यूटर विषय की मुख्य परीक्षा के लिए सात जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आयोग के अनुसचिव शैलेन्द्र सिंह के अनुसार ऑनलाइन भरे आवेदन पत्र (फार्मसेट) का प्रिंट निकालकर आवश्यक संलग्नकों सहित 14 जुलाई की शाम पांच बजे तक पंजीकृत डाक से या स्वयं लोक सेवा आयोग में उपस्थित होकर उपलब्ध करा दें। 16 मई को घोषित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में कम्प्यूटर पुरूष शाखा के 601 और महिला शाखा के 455 कुल 1056 पदों पर चयन के लिए 682 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। पांच अप्रैल को प्रदेश के छह जिलों में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 70496 अभ्यर्थियों में से 30515 सम्मिलित हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्त...