एलटी एवं प्रवक्ता संवर्ग की पदोन्नति समयबद्ध ढंग से करने की मांग
लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश राजकीय शिक्षक संघ ने एलटी एवं प्रवक्ता संवर्ग की पदोन्नति समयबद्ध ढंग से किए जाने की मांग की है। इस संबंध में शुक्रवार को संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यम् शिवम् सुन्दरम् के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमण्डल में डॉ सुन्दरम् के अलावा प्रान्तीय महामन्त्री एवं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार अवाक एवं संघनिष्ठ शिक्षक आलोक यादव भी मौजूद थे। बाद में महामन्त्री ने बताया कि शिक्षा निदेशक को अवगत कराया गया कि एलटी एवं प्रवक्ता संवर्ग में पदोन्नति लम्बे समय से अवरुद्ध है। एलटी महिला संवर्ग से तीन-तीन बार गोपनीय आख्या मांगे जाने के बावजूद भी स्थिति यथावत बनी हुई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.