देहरादून, मई 4 -- उत्तराखंड में सहायक अध्यापक एलटी भर्ती 2024 के अभ्यर्थियों ने सोमवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष और सचिव को ज्ञापन सौंपा। सभी ने उनके मामले में सुनवाई नहीं हो पाने को लेकर नाराजगी जताते हुए आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। अभ्यर्थियों ने बताया कि उत्तराखंड में सहायक अध्यापक एलटी भर्ती 2024 एक बार फिर विवादों में घिर गई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में 1544 पदों के सापेक्ष 1352 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल चुकी है। लेकिन शेष 192 से अधिक पदों पर परिणाम अब भी कानूनी उलझन में फंसा है। अभ्यर्थी संशोधित परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने बताया कि सहायक अध्यापक भर्ती एलटी 2024 के संबंध में सिंगल बेंच के फैसले के खिलाफ डबल बेंच में विशेष अपील दायर की गई है। जबकि इस संबंध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.