एलटीसीजी टैक्स के नियमों में जल्द बदलाव कर सकती है सरकार
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। शेयर बाजार में आ रही लगातार गिरावट को देखते हुए सरकार कुछ अहम कदम उठाने की तैयारी में है। सूत्रों का कहना है कि सरकार शेयर बाजार में लंबी अवधि के पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) पर लगने वाले टैक्स के नियमों में बदलाव कर सकती है। इसको लेकर आने वाले कुछ दिनों में अहम फैसला लिए जाने की संभावना है। इस बदलाव का उद्देश्य विदेशी निवेशकों के लिए भारतीय शेयर बाजार को अधिक आकर्षक बनाना है। मौजूदा समय में सूचीबद्ध शेयरों और इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड को 12 महीने से अधिक रखने के बाद बेचने पर होने वाला लाभ दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ माना जाता है। 1.25 लाख रुपये से अधिक के लाभ पर 12.5 फीसदी कर लगता है। सूत्रों का कहना है कि सरकार ने मौजूदा नियमों और उनके असर की समीक्षा के लिए कई बैठकें की हैं। इनमें शेयर बाजार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.