मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर आने वाली आधा दर्जन से अधिक मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें शनिवार को घंटों विलंब रहीं। इससे यात्री परेशान रहे। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल स्पेशल सबसे अधिक 44.16 घंटे देर रही। इस ट्रेन को 27 मार्च की दोपहर 12.35 बजे ही पहुंचना था।इसके अलावा 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल 12.48 घंटे, 04652 अमृतसर- जयनगर स्पेशल 5.53 घंटे, 11062 जयनगर-एलटीटी पवन एक्सप्रेस 2.38 घंटे, 14692 मौयध्वज एक्सप्रेस 1.41 घंटे, कोलकाता-लखनऊ होली स्पेशल 5.04 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...