उरई, अगस्त 22 -- उरई। संवाददाता मुंबई गोरखपुर एलटीटी में पेंट्रीकार कर्मचारी व वेंडरों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई। हालांकि सूचना पाकर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल कराकर आवश्यक कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर हेमंत सोलंकी ने बताया कि विवाद कर माहौल खराब करने के मामले में कार्रवाई की गई है।शनिवार को गोरखपुर से एलटीटी जाने वाली टे्रन 20104 कानपुर से झांसी में जाते वक्त विवाद हो गया। पता चला है कि पेंट्रीकार कर्मचारी व कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। इससे गाली गलौज के साथ ही हाथापाई हुई। इसमें सिर में चोटें भी आई। जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को पकड़कर थाने ले गई। इंस्पेक्टर हेमंत सोलंकी ने बताया, दोनों पक्षों में कुल तीन लोगों में कुनाल निवासी अटरा कलां थाना चुर्ख...