प्रयागराज, जुलाई 10 -- एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस (15017) के एसी सेकेंड कोच में यात्रा कर रही एक महिला यात्री के पर्स से 21.75 लाख रुपये मूल्य के 15 तोला सोने के आभूषण, 50 हजार रुपये और दस्तावेज चोरी हो गए। वारदात के बाद महिला घंटों मदद के लिए परेशान रही। चार स्टेशन गुजरने के बाद पुलिस पहुंची। प्रयागराज आने पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर उसे जबलपुर जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया। झूंसी निवासी एलआईसी कर्मचारी नेता अविनाश मिश्र ने बताया कि उनकी बहन अनिता पाठक मुंबई से ट्रेन से प्रयागराज आ रही थीं। वह एसी-2 कोच की सीट संख्या 3 पर थीं। रास्ते में इसी सीट पर एक युवक आकर बैठा, जो प्रयागराज जा रहा था। रात में अनिता सो गईं। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे नींद खुली तो उनका पर्स गायब था। शोर मचाने पर यात्रियों ने खोजबीन की तो पर्स शौचालय में टंगा मिला। मोबाइल सुरक्...