वाराणसी, सितम्बर 26 -- वाराणसी। आगामी त्योहारों पर मऊ, गाजीपुर सिटी और बनारस स्टेशनों से वाराणसी होकर विशेष गाड़ियां चलेंगी। इससे यात्रियों का दबाव बढ़ने पर ये ट्रेनें लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) और हडपसर (पुणे) की यात्रा आसान करेंगी। रेलवे के मुताबिक 13 अक्तूबर से 22 नवम्बर तक गाड़ी संख्या-01124 प्रत्येक रविवार और मंगलवार को मऊ से सुबह 4.15 बजे प्रस्थान कर आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर जंक्शन होते हुए सुबह 9.50 बजे वाराणसी जंक्शन (कैंट) पहुंचेगी। दस मिनट ठहराव के बाद यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, मुंगावली, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस को रवाना होगी। वापसी यात्रा में 11 अक्तूबर से 20 नवम्बर तक गाड़ी संख्या-01123 प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 12...