लखनऊ, सितम्बर 7 -- रेलवे स्टेशनों और ट्रैक पर बड़े-बड़े चूहे तो काफी संख्या में नजर आ जाते हैं, प्लेटफार्म पर यात्रियों के सामानों को कुतर जाते हैं, लेकिन अब इनका आतंक ट्रेन के कोचों में भी पहुंच गया है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस का। इस ट्रेन की ऐसी बोगी में चूहों ने बर्थ पर रखा एक यात्री के खाने का सामान कुतर गए। पीड़ित ने इस संबंध में रेलवे से शिकायत की है। यात्री अनूप सिंह ने रेलवे को एक्स पर की अपनी शिकायत में बताया कि वह ट्रेन नंबर 15018 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-1 के सीट नंबर 70 पर सफर कर रहे हैं। बर्थ पर एक पॉलीथिन में उन्होंने खाने का सामान पैक कर के रखा था। चलती ट्रेन में किसी समय उसे चूहे कुतर गए। उन्होंने चूहों से निजात दिलाने के लिए हाउसकीपिंग स्टाफ और पेट्स कंट्रोलर को तुरंत भेजने का ...