नोएडा, दिसम्बर 26 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के एलजी चौक से रामपुर सेक्टर बीटा-वन गोलचक्कर तक की सड़क को जल्द चौड़ा किया जाएगा। प्राधिकरण ने इसकी निविदा जारी कर दी है। नए साल में काम शुरू हो जाएगा। चार लेन की इस सड़क के छह लेन होने से वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एकमूर्ति से सैनी गोलचक्कर तक फुटपाथ बनाया जाएगा। इससे पैदल चलने वाले लोगों को सुविधा होने के साथ धूल उड़ने की समस्या भी दूर हो जाएगी। ट्रैफिक का दबाव होने की वजह से पैदल यात्रियों को दिक्कत होती है। हादसा होने का डर बना रहता है। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के अधिकारी के मुताबिक सूरजपुर-कासना मार्ग पर स्थित एलजी चौक से वाया आशियाना सोसाइटी गोलचक्कर सेक्टर गामा-वन व सेक्टर बीटा-वन रामपुर गोलचक्कर तक की सड़क को छह लेन का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.