एलजी ने की समीक्षा बैठक, नवंबर अंत तक सभी लंबित काम पूरे करने का दिया लक्ष्य
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- नई दिल्ली, प्रमख संवाददाता। दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टीएस संधू ने गुरुवार को उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुलाई और विकास कार्याें व लंबित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से पिछली बैठक में दिए गए लक्ष्यों को पूरा किए जाने की जानकारी ली। उन्होंने लंबित कार्याें को नवंबर में पूरा करने के निर्देश दिए। इनमें अधिकांश काम ऐसे हैं जो केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं वाले हैं। उपराज्यपाल ने प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि पहले चरण में किए गए प्रयासों और उपलब्धियों का असर दिखाई दे रहा है। दूसरे चरण में भी चिह्नित 28 कार्यों में से अधिकांश को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने सभी प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में लंबित कार्य नवंबर के अंत तक पूरा करने की समयसीमा तय की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि कार्यों को समय सीमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.