नई दिल्ली, मार्च 15 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली कांग्रेस ने कहा है कि रसोई गैस की कमी से सरकार की ओर से संचालित योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि अटल कैंटन और रैन बसेरों में भी इसकी वजह से लोगों को खाना नहीं मिल रहा है। जबकि, सरकार कह रही है कि सब ठीक है। यादव ने कहा कि गरीब और जरूरतमंत लोगों को सिलेंडर नहीं मिलने के चलते अटल कैंटीन में खाने के लिए लोगों की भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई है। लेकिन यहां पर भी लोगों को सुबह-शाम खाना मुहैया नहीं हो पा रहा है। यादव ने कहा कि यही हाल रैन बसेरों का भी है। कई सारे रैन बसेरों में आश्रितों को प्रशासन पर्याप्त खाना नहीं दे पा रहा है। यादव ने कहा कि सिलेंडर की कमी के चलते स्ट्रीट फूड, छोटे ढाबे और रेस्तरां भी बंद होने की कगार पर हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.