लखनऊ, मई 18 -- पुरनिया स्थित एलकेएस कॉलोनी में बीते दिनों जलभराव और दूषित जलापूर्ति के कारण फैली बीमारियों को देखते हुए सोमवार को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर विधानसभा प्रभारी पूजा शुक्ला की पहल पर मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। पूजा शुक्ला ने बताया कि निजी अस्पताल के सहयोग से लगाए गए इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 29 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...