मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एलएस कॉलेज के खेल मैदान में शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखा टोली निवासी हितेंद्र कुमार उर्फ पप्पू (50) के रूप में हुई। वह गुरुवार शाम से ही लापता था। पप्पू के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इससे पुलिस ने उसके आत्महत्या करने की आशंका जताई है। विवि थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रिश्तेदारों से पूछताछ में सामने आया है कि पप्पू की कुछ दिन पहले नौकरी छूट गई थी। इसके बाद से वह डिप्रेशन में चल रहा था। वह गुरुवार की शाम मोबाइल छोड़कर घर से निकला था। इसके बाद से परिजन लगातार खोजबीन कर रहे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.