मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएस कॉलेज में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने गुरुवार को सद्बुद्धि यज्ञ किया। आंदोलनरत छात्रों ने बताया कि उनकी मांगें पूर्व में हुई भूख हड़ताल के दौरान लिखित रूप से स्वीकार की जा चुकी हैं, इसके बावजूद अब तक छात्रावास नहीं खोला गया है। पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला जैसी आवश्यक सुविधाएं भी बहाल नहीं की गई हैं। निरंतर उपेक्षा के कारण छात्रों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।छात्र अनमोल ने कहा कि सद्बुद्धि यज्ञ हमारी आस्था के साथ-साथ हमारे संघर्ष का प्रतीक है। हम चाहते हैं कि प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय को समझे और जल्द से जल्द हमारी मांगों को पूरा करे। सुशांत सिंह ने कहा कि यह यज्ञ एक बड़े छात्र आंदोलन का शंखनाद है। यदि शीघ्र ही हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन और अधिक व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.