मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर। एलएस कॉलेज के विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन के विरोध में बुधवार को दूसरे दिन भी भिक्षाटन किया। छात्रों ने बताया कि हमलोगों ने लगभग तीन महीने पहले अपनी मांगों को लेकर कॉलेज परिसर में भूख हड़ताल की थी। उस समय कॉलेज प्रशासन द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया था कि 2 जनवरी 2026 से छात्रावास में छात्रों का रहना शुरू हो जाएगा तथा अन्य मांगों को भी शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा। लेकिन, मार्च आ जाने के बावजूद अबतक एक भी मांग पूरी नहीं की गई है। आंदोलित छात्रों ने कहा है कि छात्रावास, लैब, लाइब्रेरी और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी उनकी मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाएगा तब तक चरणबद्ध आंदोलन चलता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...