मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एलएस कॉलेज परिसर में बीसीए दूसरे सेमेस्टर के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। बोचहां के गोपीलालपुर गांव निवासी पीड़ित छात्र अनंत कुमार ने विश्वविद्यालय थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने मारपीट के दौरान सोने की चेन छीनने का आरोप भी लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह घर लौटने लगा तो कॉलेज परिसर में स्थापित लंगट सिंह प्रतिमा के समीप आदर्श ठाकुर, सुंदरम ठाकुर, अनमोल, अभिषेक और चार-पांच अज्ञात छात्रों ने उसे रोक लिया। उन लोगों ने कॉलेज में पढ़ने के लिए रंगदारी मांगी। इसका अनंत ने जब विरोध किया तो सभी ने मिलकर लोहे की रॉड से बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मारपीट के दौरान चेन भी छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप ...