एलएस कॉलेज परिसर की मापी समाप्त
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर। एलएस कॉलेज में चल रही मापी का काम मंगलवार को खत्म हो गया। मापी का आवेदन करने वाले अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मापी के दौरान पता चला कि एलएस कॉलेज के दक्षिण जूलॉजी विभाग के पास जो पुराना गेट है, वह एलएस कॉलेज की जमीन पर है और उस गेट से लगभग एक मीटर दक्षिण एलएस कॉलेज की जमीन निकलती है। यहां अंचल अमीन के द्वारा लाल निशान लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मापी के दौरान बताया गया कि विवि हिन्दी विभाग पहले एलएस कॉलेज के प्राचार्य का आवास हुआ करता था। विवि गणित विभाग, भौतिकी विभाग, भूगोल विभाग, होमसाइंस, कामर्स और साइकोलॉजी विभाग भी एलस कॉलेज की जमीन पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.