एलएस कॉलेज क्रीड़ा परिषद ने विजेताओं को किया सम्मानित
मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को एलएस कॉलेज क्रीड़ा परिषद ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इनमें एथलेटिक्स, क्रिकेट और कबड्डी वर्ग के खिलाड़ी शामिल रहे।कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कनुप्रिया ने कहा कि देश में एक नई खेल संस्कृति विकसित हो रही है। अब खेलोगे-कूदोगे होगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब की सोच से देश आगे निकल चुका है। खेल भी अब जीवन में आर्थिक स्थिरता देने का बेहतर मंच बनता जा रहा है। मौके पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. अशोक कुमार साह, अध्यक्ष विजय कुमार, डॉ. पुष्पा कुमारी और राजेश अनुपम मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कबड्डी प्रतियोगिता के सफल छात्रों को किया सम्मानित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.