मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर। एलएस कॉलेज के 17 विद्यार्थियों का मंगलवार को एनसीसी कैडेट के रूप में चयन हुआ है। 32 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कमल किशोर मिश्र के नेतृत्व में सूबेदार अजय कुमार और हवलदार जय बोहरा ने चयन किया। प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. राजीव कुमार, सीनियर अंडर ऑफिसर आशुतोष राज, अंडर ऑफिसर सृष्टि, सार्जेंट कोमल प्रिया, शालू, अनुज, जयप्रकाश, आस्था राय आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...