मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएस कॉलेज में हॉस्टल खोलने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे छात्रों का आंदोलन सोमवार को उग्र हो गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीबीपी) के इन छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य कक्ष के बाहर ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की। 100 से अधिक छात्रों ने कॉलेज में प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। इसकी सूचना पर विवि थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इस बीच प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया भी कॉलेज पहुंची, लेकिन छात्रों ने उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया और उनकी गाड़ी को भी घेर लिया। प्राचार्य ने छात्रों को समझाने का काफी प्रयास किया। कहा कि हॉस्टल संबंधी मांग पहले ही मान ली गई है। इस बारे में अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है। अन्य जो भी मांगें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.