एलएस कॉलेज के जमीन की होगी मापी
मुजफ्फरपुर, जून 26 -- मुजफ्फरपुर। एलएस कॉलेज की जमीन की मापी कराई जाएगी। कॉलेज की जमीन पर बीआरएबीयू प्रशासन के द्वारा गेट बनाने के विरोध में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह के आवेदन के बाद एसडीओ पूर्वी ने मुशहरी सीओ को इसका निर्देश दिया है। इससे पहले राजस्व व भूमि सुधार विभाग के अवर सचिव जितेंद्र कुमार ने इस बारे में डीएम को पत्र लिखा था। अनिल कुमार सिंह ने डीएम को दिए आवेदन में कहा था कि एलएस कॉलेज 126 वर्ष पुराना है। उन्होंने बीआरएबीयू प्रशासन पर आरोप लगाया था कि कॉलेज की जमीन पर अतिक्रमण कर उसे विवि में मिलाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने जमीन की मापी सीओ से कराने की मांग की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.