मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएस कॉलेज में मंगलवार को छात्रों ने भिक्षाटन अभियान चलाया। इस अभियान के तहत छात्रों ने समाज तथा विश्वविद्यालय परिसर में कॉलेज के संचालन के लिए प्रतीकात्मक रूप से भिक्षा मांगी।छात्रों ने बताया कि लगभग तीन महीने पहले कॉलेज में भूख हड़ताल की गई थी। उस समय कॉलेज प्रशासन द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया था कि 2 जनवरी 2026 से छात्रावास में छात्रों का रहना शुरू हो जाएगा। छात्रों की अन्य मांगें भी जल्द पूरी कर दी जाएगी। लेकिन, मार्च आ चुका है। अबतक एक भी मांग पूरी नहीं की गई है। छात्रों का कहना है कि जब वे अपनी मांगों के बारे में कॉलेज प्रशासन से पूछते हैं, तो प्रशासन की ओर से कहा जाता है कि कॉलेज के पास फंड नहीं है। इसी उदासीनता और समस्याओं के विरोध में छात्रों ने भिक्षाटन अभियान चलाकर समाज और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.