एलएस कॉलेज की प्राचार्य बनी रहेंगी डॉ. कनुप्रिया
मुजफ्फरपुर, जून 30 -- मुजफ्फरपुर। प्रो. कनुप्रिया एलएस कॉलेज की प्राचार्य बनी रहेंगी। लोकभवन ने इसका निर्देश जारी कर दिया है। एलएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य ने प्राचार्य पद से हटाये जाने के खिलाफ लोकभवन में अपील की थी। लोकभवन ने अपने आदेश में कहा है कि नए प्राचार्य द्वारा नियमानुसार पदभार ग्रहण किया जा चुका है। ऐसे में इस स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप करना तीसरे पक्ष के अधिकारों को प्रभावित करेगा और विश्वविद्यालय में एक नए कानूनी विवाद को जन्म दे सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.