एलएसडी प्रभावित पशुओं को आइसोलेशन में रखने का निर्देश
बरेली, सितम्बर 22 -- मंडलायुक्त शंभू कुमार की अध्यक्षता में एलएसडी के टीकाकरण की सुनिश्चितता, निराश्रित गोवंश संरक्षण, हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने और कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में हुई। उन्होंने पीलीभीत के एलएसडी प्रभावित पशुओं को आइसोलेशन में रखने का निर्देश दिया। बैठक में मंडलायुक्त ने बरेली मंडल के गो आश्रय स्थलों की समीक्षा करने के बाद निर्देश दिये कि गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के भरण पोषण के लिए फंड रिक्वेस्ट समय से पोर्टल पर अपलोड किये जायें। मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों का सत्यापन व फंड रिक्वेस्ट समय से पोर्टल पर अपलोड किये जायें, जिससे लाभार्थी को भुगतान में विलम्ब न हो। यह भी पढ़ें- Badaun News: तीसरी आंख से करें आश्रय स्थलों की निगरानी उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.