एलएसजी-मेट्रो सेल्फी प्रतियोगिता से सुपर जायंट्स से मिलने का अवसर
लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ मेट्रो के यात्रियों के लिए यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) 'एलएसजी-मेट्रो सेल्फी प्रतियोगिता' लाया है। इसके जरिए यात्रियों को आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाड़ियों से मिलने और उनके लाइव प्रैक्टिस सेशन को देखने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों को एलएसजी खिलाड़ियों और टीम के आर्ट वर्क से सजी विशेष ''एलएसजी मेट्रो'' के साथ (सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए) सेल्फी या फोटो क्लिक करनी होगी। इसके बाद प्रतिभागियों को अपनी फोटो इंस्टाग्राम या फेसबुक या एक्स पर अपनी एंट्री पोस्ट कर यूपीएमआरसी के आधिकारिक खातों @officialupmrc को टैग करना होगा। डायरेक्ट मैसेज के जरिए अपना फोन नंबर साझा करना होगा।प्रतियोगिता के शीर्ष तीन विजेताओं को एलएसजी के लाइव प्रैक्टिस सेशन को इकाना स्टेडियम में देखने का अवसर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.