अमरोहा, जुलाई 20 -- लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी के तीन छात्रों ने नीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सत्र 2024-25 के तीनों मेधावी छात्रों ने परीक्षा को उत्तीर्ण कर चिकित्सा क्षेत्र में कदम बढ़ाए हैं। छात्र पुनीत पुत्र लोकेंद्र सिंह ने 596, ध्रुव चहल पुत्र सत्येंद्र सिंह ने 595, आयुष्मान सक्सेना पुत्र सौरव कुमार ने 574 अंक अर्जित कर सफलता प्राप्त की। एकेडमी प्रबंधक डॉ.गिरीश बंसल ने सफल छात्रों संग उनके अभिभावकों को बधाई दी। कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित जीवन व शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। प्रधानाचार्या डॉ.अनुराधा ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सफल छात्रों ने कामयाबी का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक माहौल व गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया। यह भी पढ़ें- इन्फिनिटी लर्न के ...